Entertainmenthighlight

Vijayakanth: अंतिम दर्शन के लिए विजयकांत का पार्थिव शरीर पहुंचा अन्ना सलाई, रजनीकांत ने जताया दुख

Vijayakanth: गुरुवार, 28 दिसंबर को साउथ के दिग्गज एक्टर और राजनेता विजयकांत का निधन हो गया। 71 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सार्वजनिक श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को आइलैंड ग्राउंड, अन्ना सलाई लाया गया।

जहां उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सिनेमा और राजनीति के दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि देने आएं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अभिनेता के यू चले जाने को दुर्भाग्यपूर्ण कहा।

Vijayakanth के निधन पर रजनीकांत ने जताया दुख

अभिनेता रजनीकांत ने डीएमडीके प्रमुख और अभिनेता कैप्टन विजयकांत के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है। प्यारे दोस्त को खोना दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

हम सभ इको लग रहा था की वो स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से उबर जाएंगे। लेकिन हल ही में हुई डीएमडीके की बैठक में विजयकांत को देख उनकी थोड़ी उम्मीद खो गई थी। अगर वो स्वस्थ होते तो लोगों के लिए अच्छे कार्य कर सकते थे। तमिलनाडु की राजनीति में वो शक्तिशाली नाम होते।’

इस वजह से कराया अस्पताल में भर्ती

बता दें की जब विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ हुई तब जाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके यू चले जाने से हर कोई हैरान है। सिनेमा और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

कैप्टन नाम से मशहूर विजयकांत का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिसके बाद उन्होंने राजनीती में हाथ आजमाया। डीएमडीके की स्थापना उन्होंने साल 2005 में की था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button