Entertainment

Family Star Collection Day 1: विजय देवरकोंडा की ‘फैमिली स्टार’ के आंकडे़ आए सामने, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Family Star First Day Collection: विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘फैमिली स्टार’(Family Star ) शुक्रवार यानि पांच अप्रैल को रिलीज़ हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स्ड रिव्यु मिल रहे हैं। ऐसे फिल्म के पहले दिन के भी आंकडे़ सामने आ चुके है। रोमांटिक फैमिली एंटरटेनर ने ओपनिंग डे पर डिसेंट कमाई की है। ऐसे में चलिए जानते है की फिल्म ने कितने करोड़ कमाए।

पहले दिन की कमाई (Family Star Collection Day 1)

ख़बरों की माने तो फिल्म की कमाई की शुरूआती रिपोर्ट सामने आ गई है। फिल्म ने पेहे दिन लगभग 5.75 करोड़ रूपए की ग्रॉस कमाई की है। तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने सात करोड़ का कलेक्शन किया है। ये फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है।

Family Star की कहानी

इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अपोजिट मृणाल ठाकुर को कास्ट किया गया हैं। बता दें की बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की ‘क्रू’ ने कब्ज़ा किया हुआ है। तो वहीं अजय देवगन-आर माधवन की शैतान भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फैमिली स्टार की कहानी कहानी गोवर्धन के आस पास घूमती है। इस फिल्म में गोवर्धन का रोल विजय देवरकोंडा ने निभाया है। मिडिल क्लास फॅमिली का ये लड़का अपने परिवार का काफी ध्यान रखता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button