Entertainment

Do Aur Do Pyaar OTT Release: विद्या बालन की फिल्म ने OTT पर दी दस्तक, जानें कब और कहां देखें मूवी

विद्या बालन(Vidya Balan) की फिल्म ‘दो और दो प्यार’(Do Aur Do Pyaar) हाल ही में सिनेमघरों में जारी की गई थी। इस फिल्म में विद्या के अलावा इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी(Prateek GandhI) और सेंथिल राम मूर्ति भी अभिनय करते नजर आए। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक(Do Aur Do Pyaar OTT Release) देने जा रही है। अगर आपने ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी तो इसका मजा आप ओटीटी पर ले सकते है।

vidya-balan do aur do pyaar movie

Do Aur Do Pyaar कब और कहां होगी रिलीज?

रोम-कॉम फिल्म Do Aur Do Pyaar एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधरित है। ऐसे में सिनेमाघरों के बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। फिल्म डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+हॉटस्टार ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज की अनाउंसमेंट की है। जिसमें कैप्शन लिखा, “प्यार में पड़ना, फिर से. क्योंकि सिर्फ एक बार काफी नहीं है, दो और दो प्यार अब स्ट्रीमिंग हो रही है हॉटस्टार पर.”

क्या है Do Aur Do Pyaar की कहानी?

बता दें कि फिल्म एक कपल काव्या का किरदार निभा रही विद्या और अनिरुद्ध का किरदार निभा रहे प्रतीक गांधी पर आधारित है। शादी के 12 साल बाद इस कपल के रिलेशन में वो स्पार्क नहीं रहता। जिसके चलते दोनों एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर करते है। हालांकि जिंदगी का कुछ और ही प्लान था। दोनों को एक दूसरे से दोबारा प्यार हो जाता है।

Back to top button