Sportshighlight

Video: Pak Captain Salman के तेवर तो देखो!, स्टेज से नीचे फेंका प्राइज में मिला चेक, आप भी देखिए

Asia Cup Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से मिली हार पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। जीत के बाद जहां भारतीय टीम ने पाक के क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहासिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं ली। तो उधर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा(Salman Ali Agha) के भी तेवर कुछ और ही दिखे। करीबी हार के बाद सलमान अली को मिला रनर-अप चेक उन्होंने स्टेज से नीचे फेंक दिया।

पाक कप्तान सलमान ने स्टेज से नीचे फेंका प्राइज में मिला चेक Pak Captain Salman Ali Agha Throwing Away Runners Up Cheque

दरअसल पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने रनर-अप चेक लेने के बाद उसे निराशा में स्टेज से नीचे फेंक दिया। इस दौरान स्टेडिम में मौजूद लोगों ने उनकी जमकर हूटिंग भी की। हार के बाद बात करते हुए सलमान ने स्वीकारा की रिजल्ट “सहने के लिए कठिन” था।

https://twitter.com/itachiistan1/status/1972390859078553840

मैच में हुआ क्या? Ind vs Pak Final

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 147 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम के तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। तो वहीं रिंकू सिंह ने विनिंग शॉट लगाकर टीम को विजयी बनाया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में टीम ने पाक को लगातार तीसरी बार हराया है। जिसकी खीच पड़ोसी देश के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button