HaridwarBig News

झोलाछाप डॉक्टर का वीडियो वायरल, मरीजों से कर रहा हर बीमारी के इलाज का पक्का दावा, CMO ने लिया संज्ञान

हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के एक डॉक्टर का इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर अस्पताल में मौजूद मरीजों से हर बीमारी के इलाज का पक्का दावा करता दिख रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार के सीएमओ ने टीम गठित कर इस तरह के झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

झोलाछाप डॉक्टर का वीडियो वायरल

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बुग्गावाला के एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहा है। इस दौरान वो मरीजों से हर बीमारी के इलाज का पक्का दावा करता नजर आ रहा है। बता दें बुग्गावाला में स्थित ये अस्पताल केवल दो दुकानों में संचालित किया जा रहा है।

CMO ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार के सीएमओ ने मामले का संज्ञान लिया है। जिसके बाद रुड़की नगर व देहात क्षेत्र में अवैध अवैध रूप से चल रहे अस्पताल एवं झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए कमर कस ली है। सीएमओ मनीष दत ने टीम गठित कर झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश

हरिद्वार के सीएमओ डॉक्टर मनीष दत का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी जो फर्जी डिग्री या फिर किसी भी क्लीनिक पर किसी और डॉक्टर की डिग्री या रजिस्ट्रेशन लगाकर कार्य करता पाया गया। ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ विभाग को गुमराह करने का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button