
देहरादून: पूर्व दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत हाल ही में संपन्न हुए पिथौरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक चुनी गई। एक दिन पहले ही उन्होंने शपथ ली और आज विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने पहुंच गई। पहली बार सत्र में हिस्सा लेने पहुंची चंद्रा पंत को विधायकों ने स्वागत किया। चंद्रा विधानसभा पहुंची। इस दौरान वो भावुक नजर आईं। उन्होंने स्वागत करने पर विधायकों का धन्यवाद भी किया। विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया ओर शुभकामनाएं भी दी।