
पौड़ी: पौड़ी जिले में गढ़वाली में पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद स्कूलों से अच्छी पजर्तिकिरियें और परिणाम आने लगा है। जहां बच्चे गढ़ाली का पूरा आनंद ले रहे हैं। वहीं, गुरुजी भी गढ़वाली पढ़ाने का पूरा आनंद ले रहे हैं। गढ़वाली कविताएं बच्चों को खूब भा रही हैं। गुरुजी भी बच्चों को बढ़ाते-पढ़ाते कुद बच्चे बन जा रहे हैं और बच्चों के साथ मस्ती करते हुए पढ़ा रहे हैं।
गढ़वाली में पढ़ाने के एक बाद एक कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें गुरुजी बच्चों को गढ़वाली कविता पढ़ा रहे हैं। इस वीडियो जितना आनंद बच्चे ले रहे हैं। उससे कहीं अधिक गुरुजी कविता पढ़ाते हुए खुश नजर आ रहे हैं। वो बच्चों को जिस रोचक ढंग से पढ़ा रहे हैं। उसे बच्चे भी खूब पसंद कर रहे हैं।