पहले की फिल्मों में काम कर चुकी दिग्गज अभिनेत्री आशा नाडकर्णी ने 80 साल की उम्र में आखरी सांस ली। मराठी से लेकर हिंदी तक उन्होंने कई सारी सुपर हिट फिल्में दी है।
अभिनेत्री की निधन की खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक छा गया। साथ ही फैंस भी अभिनेत्री के यू चले जाने से काफी दुखी है। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे है।
आशा नाडकर्णी का निधन
अभिनेत्री का जन्म मध्यमवर्गीय फॅमिली में हुआ था। साल 1957 में उनका परिवार मुंबई आया। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने की ठानी। अभिनय के साथ आशा एक काफी अछि डांसर भी थी। उन्होंने कई सारी हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया। बेहतरीन अदाकारा का 29 जून को निधन हो गया।
15 वर्ष की उम्र में रखा इंडस्ट्री में कदम
आशा नाडकर्णी एक ऐसी अदाकारा थी जिन्होंने दर्शकों के दिल और दिमाग में छाप छोड़ दी। उन्होंने फिल्म ‘मौसी’ से इंडस्ट्री में कदम रखा। उस वक्त उनकी उम्र 15 साल की थी।
फ़िल्मी दुनिया में बतौर एक्ट्रेस आशा को लाने वाले जाने माने निर्देशक वी. शांताराम थे। इसके बाद आशा ने काई चर्चित फिल्मों में काम किया। लोगों को उनका अभिनय काफी पसंद आता था। उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।
अभिनेत्री इन फिल्मों में आई थी नज़र
आशा नाडकर्णी ने कई साड़ी फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में राज किया है। उन्होंने फिल्म नवरंग, चिराग, गुरु और चेला, श्रीमानजी, अलबेला मस्ताना, अलबेला मस्ताना, मनाला ते देव आदि चर्चित फिल्मों में काम किया है