ChamoliBig News

अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों का वाहन हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत, 10 लोग घायल

चमोली से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसा नारायणबगड़ के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हैं।

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाल निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

एक व्यक्ति की मौत 10 लोग घायल

हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button