HaridwarBig News

प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए जा रही गाड़ी की बाइक सवार युवकों से हुई जोरदार भिड़ंत, दोनों की हालत नाजुक

रुड़की में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिया भेजी जा रही गाड़ी से बाइक सवार दो युवकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए जा रही गाड़ी से हुई टक्कर

हादसे में घायल युवकों की पहचान मोहित और शाहरुख निवासी तेलीवाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टाइल्स पत्थर का काम करने वाले दोनों युवक शनिवार की सुबह गांव से शहर में काम करने के लिए आ रहे थे। रोशनाबाद पहुंचते ही आरटीओ कार्यालय के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

दोनों युवकों की हालत गंभीर

हादसा इतना जबरदस्त था की हादसे में मोहित के दाहिने पैर का नीचे का हिस्सा कट गया और शाहरुख के सिर में गंभीर चोटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी को प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए रुड़की भेजा जा रहा था। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। दोनों घायलों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button