Char Dham Yatrahighlight

बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, तीन यात्री घायल

चमोली से हादसे की खबर सामने आ रही है। देर रात गुजरात के यात्रियों से भरा वाहन बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार

हादसा शनिवार शाम का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार वाहन चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहा था। वाहन में अहमदाबाद के श्रद्धालु सवार थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बता दें सभी यात्री केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

तीन यात्री घायल

वाहन में हादसे के दौरान 18 यात्री सवार थे। जिसमें से तीन यात्रियों को हल्की चोट आई है। पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तीनो यात्रियों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। हादसे की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button