Entertainmenthighlight

इंटीमेट सीन्स के समय वरूण धवन हो गए बेकाबू , डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी जारी रखा रोमांस- देखिए Video

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में उनकी फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। असफलता के कारण वो काफी दुखी थे। इसी बीच एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में इटीमेट सीन के दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वरुण अपनी को स्टरा को किस करते हुए रुक नहीं रहे हैं। चलिए जानते है पूरा सीन।

वरूण धवन और नरगिस का BTS वीडियो

दरअसल साल 2014 में फिल्म मैं तेरा हीरो रिलीज हुई थी। रोमांटिक कॉमेडी इस फिल्म में वरुण धवन, इलियाना डिक्रूज और नरगिस जैसे सितारे शामिल थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की। डेविड धवन द्वारा ये फिल्म डायरेक्ट की गई थी। इसी फिल्म से जुड़े एक सीन की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वरुण और नरगिस के बीच एक इंटीमेट सीन शूट हो रहा हैं। इस दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वरुण रुकते नहीं है। वो नरगिस को लगातार किस करते रहे।

कट के बाद भी इंटीमेट सीन में नहीं रुके वरुण

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वरुण नरगिस फाकरी के साथ इंटीमेट सीन जारी रखते हैं। जिसके बाद वहां मौजूद क्रू मेंबर्स और एक्ट्रेस हंसते हुए नजर आते है। तो वहीं वरुण झेंप जाते हैं।

यूजर्स का Video पर ऐसा रहा रिएक्शन

वरुण और नरगिस की इस वीडियो पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘वरुण है ठरक, ठरकी, ठरकुल्ला।’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ओवरएक्टिंग की दुकान प्लस बेशर्म।’


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button