National

Vadodara: Harni lake में नाव पलटने से दो शिक्षक और 12 छात्रों की मौत, पिकनिक पर गए थे सभी

गुजरात के वडोदरा (Vadodara) में बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहां शहर के Harni lake में एक नाव पलटने से 14 लोगों की मौहो गई। इसमें दो शिक्षक और 12 छात्र शामिल हैं। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय नाव में 27 छात्रों के साथ 4 शिक्षकों को मौजूदगी थी। घटना के बाद गोताखोर और दमकलकर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वडोदरा के पान गेट स्थित न्यू सनराइज स्कूल के छात्र शिक्षकों के साथ पिकनिक पर गए थे।

Vadodara की Harni lake में पलटी नाव

Vadodara की हरणी झील में नाव पलटने की घटना पर सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने दुख जताया है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह ने घटना को लेकर निशाना साधा है। उन्होनें कहा कि यह दुखद प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई।। गोहिल ने कहा कि वडोदरा नगर निगम इस घटना के लिए जिम्मेदार है।

नगर निगम की लापरवाही आई सामने

हरणी झील में नाव पलटने की घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रथामिक जांच में वडोदरा नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। इस झील में वोट का संचालन नगर निगम की देखरेख में होता था। ऐसा माना जा रहा है कि नाव पर क्षमता से ज्यादा शिक्षकों और छात्रों की मौजूदगी के चलते यह हादसा हुआ है। घटना के बाद रेस्क्यू किए गए छात्र और शिक्षक अस्पताल में भर्ती हैं।   

Back to top button