Big NewsDehradun

उत्तराखंड : CM की सख्ती के बाद सचिव ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, खुलेगा नौकरी का पिटारा

Additional Chief Secretary Radha Raturi

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और विभागों की बैठक आयोजित की गई। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी विभागों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की कार्रवाई शुरू करें।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों में आयोग के अधियाचन भेजना सुनिश्चित करें। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग अपने अधियाचन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से भेज सकते हैं। इसके लिए इंटीग्रेटेड रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से अधियाचन भेजे जा सकता है।

राधा रतूड़ी ने कहा कि इस पोर्टल में जानकारी अपलोड किए जाने के लिए विभागों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन विभागों के अधिकारियों को अभी तक प्रशिक्षण नहीं मिला है, उन्हें शीघ्र प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि शासन व सरकार को रिक्त पदों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलती रहे। साथ ही कहा कि ऐसे पदों जिनकी, कार्यक्षेत्र व योग्यता समान है। उन पदों के लिए एक साथ परीक्षाएं करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में भी जूनियर इंजीनियर के पदों की भर्ती हेतु अलग से परीक्षा करवायी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के कनिष्क अभियंता व सहायक अभियंता के पदों की भर्तीएक साथ परीक्षाओं का आयोजन किया जाए। इससे अनावश्यक विलम्ब से बचा जा सकेगा। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिन विभागों के अधियाचन लोक सेवा आयोग द्वारा वापस भेजे गए हैं, उन पदों के अधियाचन भी अगले 15 दिनों में आयोग भेजना सुनिश्चित करें।

Back to top button