Uttarkashi NewsBig News

Uttarkashi Landslide: गंगोत्री हाईवे में पहाड़ी से भरभराकर गिरे पत्थर, यातायात ठप- Video

Uttarkashi Landslide: उत्तराखंड में मानसून कहर बनकर बरस रहा है। गंगोत्री हाईवे में सोमवार को पहाड़ी से मलबा और भारी भरकम पत्थर सड़क पर आ गिरे। गनीमत ये रही कि उस समय हाईवे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।

गंगोत्री हाईवे में Landslide होने से यातायात ठप

सोमवार को गंगोत्री हाईवे पर नलूणा के पास पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। Landslide के चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को सुचारु करने के लिए मौके पर मशीनरी तैनात है। ख़राब मौसम के चलते हाईवे को सुचारु करने में दिक्कतें हो रही है।

इन जिलों में 25 अगस्त को ख़राब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

ये भा पढ़ें: उत्तराखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सावधान रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें