Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सावधान रहें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

27 अगस्त तक उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 अगस्त तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। ऐसे में लोगों से पहाड़ी इलाकों में न जाने और नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर जिले में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सावधान रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें