Big NewsUttarakhandUttarkashi News

उत्तरकाशी: सड़क में पलटा वन विभाग का वाहन, एक अधिकारी की मौत दो घायल

उत्तरकाशी जनपद से वन विभाग के वाहन दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। हादसे में वाहन सड़क पर पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक की मौत और दो की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिल रही है।

एक अधिकारी की मौके पर मौत अन्य घायल

बता दें हादसा संगमचट्टी मोटर मार्ग पर रवाड़ा के पास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में वन क्षेत्राधिकारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और 108 आपातकालीन सेवा घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।

करीब दो साल पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 2018 बैच के वन क्षेत्राधिकारी शंकर आनंद भट्ट की मौत हो गई। मृतक अधिकारी की करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी। अधिकारी की पत्नी भी वन क्षेत्राधिकारी पद पर टिहरी डैम वन प्रभाग में तैनात है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें