Uttarkashi NewsHighlight

कल से होगा Chardham yatra 2026 का आगाज, DM ने परखी व्यवस्थाएं, प्रशासन सतर्क

19 अप्रैल यानी कल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। दोनों धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही Chardham yatra 2026 की शुरुवात होगी। यात्रा के लिए यमुनोत्री धाम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं।

DM ने कपाट खुलने से एक दिन पहले परखी व्यवस्था

शनिवार को यमुनोत्री धाम कपाटोद्धन से एक दिन पहले डीएम प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर यात्रा मार्ग और धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा की तैयारियों से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए प्रशासन और यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया गया हैं। डीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं की सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने लिए यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभाग व संगठन तत्परता से अपना दायित्व निभाने के लिए कहा।

डीएम ने परखा वैकल्पिक मार्ग

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम के 5 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर पूरे हो चुके कार्यों को परखा। इस दौरान रेलिंग की मरम्मत, रेन शेल्टर निर्माण, बिजली, पानी, चिकित्सा, साइन बोर्ड, सफाई व्यवस्था और शौचालय से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरे के दौरान, वैकल्पिक पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए, डीएम ने आपातकाल या श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक वृद्धि होने की स्थिति में इसकी उपयोगिता का भी आकलन किया।

यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

यमुनोत्री धाम तक के मार्ग पर सुरक्षा, बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था और शौचालयों के निर्माण कार्यों को जांचा। साथ ही मंदिर के पास चेंजिंग रूम सहित अन्य कार्यों को भी देखा। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने धाम के पैदल मार्ग पर मिलने वाले श्रद्धालुओं से भी बात की और यात्रा व्यवस्थाओं संबंधित फीडबैक लिया।

chardham yatra 2026
DM ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक

घोड़ा-खच्चरों के लिए हो उचित व्यवस्था: DM

जानकीचट्टी में यात्रा व्यवस्थाओं व तैयारियों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने जिला पंचायत के अधिकारियों को घोड़ा पड़ाव की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और घोड़े खच्चरों के लिए पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बनाई गई चरी में गर्म पानी की निरंतर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। डीएम ने यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन और भीड़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने और डंडी-कंडी और घोड़ा-खच्चरों के लिए प्रीपेड काउंटर और रोटेशन की उचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: Chardham yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगी हेली सेवा बुकिंग, जान लें पूरा प्रोसेस

सफाई इंतजामों की नियमित निगरानी के दिए निर्देश

डीएम प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम, जानकीचट्टी व खरसाली सहित सभी पड़ावों पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर देते हुए सुलभ इंटरनेशनल व जिला पंचायत के अधिकारियों को सफाई इंतजामों की नियमित निगरानी करने को कहा। रास्ते में कूड़ा व घोड़े खच्चरों की लीद के निस्तारण हेतु प्रतिदिन निरन्तर सफाई व्यवस्था तथा पैदल मार्ग पर जगह-जगह उचित स्थानों एवं ढाबों पर डस्टबिन की व्यवस्था को भी परखा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें