Nationalhighlight

Uttarkashi के धराली का दर्द! लाश न मिलने पर पुतले का किया अंतिम संस्कार, श्राद्ध की तैयारी, 11 लोग लापता

5 अगस्त को Uttarkashi के धराली(Dharali) में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ। भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ जिसमें अब तक छह लोगों के मरने की खबर है। तोवहीं अभी भी कई लोग लापता है। इसी में ही पश्चिम चंपारण के 11 मजदूर भी लापता है। ज्यादातर मजदूर सरगटिया पंचायत के मगलहिया गांव के हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं लग पाया है। ऐसे में अब परिवार ने उनके पुतले तैयार कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। जिसके बाद अब वो श्राद्ध की तैयारियों में जुट गए हैं।

Uttarkashi के धराली में गायब लोगों के पुतले का किया अंतिम संस्कार

11 कामगार मजदूर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में हुए भूस्खलन में लापता हो गए। इसमें मगलहिया गांव के आठ मजदूर थे। तो वहीं तीन मजदूर घोघा पंचायत के बताए गए। इनमें से एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल है। देवराज शर्मा और उनके दो बेटे अनिल और सुशील।

अंतिम संस्कार के बाद श्राद्ध की तैयारी, 11 लोग गायब

हादसे से पहले मजदूरों ने अपने परिजनों से बात की थी। जिसमें बताया गया था कि बारिश की वजह से वो कमरे में आराम कर रहे हैं। कुछ ही देर बाद उत्तरकाशी में बादल फटने की खबर आई जिसके बाद उन सभी के फोन बंद हो गए। सभी मजदूर के गहरे मलबे में दबने की खबर है। ऐसे में काफी टाइम तक मजदूरों की खबर ना आने की वजह से उनके परिजनों ने उनका पुतला बनाकर दाह संस्कार कर दिया। जिसके बाद अब श्राद्ध की तैयारिया शुरू कर दी है।

उत्तरकाशी के धराली में आया था सैलाब

बता दें कि पांच अगस्त को उत्तरकाशी में बादल फटने से कुछ ही मिनटों में पानी और मलबे में बाजार, होटल, होमस्टे घर आदि सब कुछ समा गए। अभी भी धराली मार्केट मलबे में डूबा हुआ है। रेस्क्यू अभियान जारी है। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button