Uttarkashi NewsHighlight

Uttarkashi cloudburst : लापता मजदूरों की तलाश दूसरे दिन भी जारी, दो के हो चुके हैं शव बरामद

Uttarkashi cloudburst : उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के अंतर्गत बीती देर रात सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में लापता हुए सात मजदूरों की तलाश दूसरे दिन भी जारी है. जबकि रविवार को राहत बचाव में जुटी टीम दो मजदूरों के शव बरामद कर चुकी है.

लापता मजदूरों की तलाश दूसरे दिन भी जारी

बता दें बीती रात जब भूस्खलन हादसा हुआ उस समय निर्माणाधीन होटल साइट पर 29 मजदूर थे. जिसमें 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया था. जबकि दो मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं 7 लापता मजदूरों की खोज में रेस्क्यू अभियान जारी है. मृतकों की पहचान दूजेलाल (55) निवासी पीलीभीत और केवल बिष्ट (43) निवासी नेपाल के रूप में हुई है.

लापता व्यक्तियों का विवरण

सर कटेल धामी (32)
रोशन चौधरी (37) निवासी नेपाल
अनवीर धामी (40) निवासी नेपाल
कल्लूराम चौधरी (60) निवासी नेपाल
जयचंद उर्फ बॉबी (38) निवासी देहरादून
छोटू (22) निवासी देहरादून
प्रियांश (20) निवासी देहरादून

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में भारी बारिश से बिगड़ेंगे हालात! मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट, संभलकर रहें

ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी में फटा बादल, कई मजदूर लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें