Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में भारी बारिश से बिगड़ेंगे हालात! मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट, संभलकर रहें

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश आज भी जारी रहेगा. मौसम विभाग ने देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट किया है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शासन ने प्रदेश के सभी जिलों के स्कूलों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है.

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून को देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से बेवजह यात्रा ना करने की अपील की है.

प्रदेशभर में 30 जून को बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शासन ने 30 जून यानी आज बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रदेशभर में कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है. बता दें लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है. भूस्खलन के चलते प्रदेशभर में कई रास्तें बंद है. बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर गोचर बंदखंड मार्ग अवरुद्ध है. इसके अलावा कर्णप्रयाग के पास भी कई जगहों पर रास्ते बंद है. प्रशासन की टीमें बाधित रास्तों को खोलने में जुटी हुई है.

चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटी

वहीं सरकार की ओर से चारधाम यात्रा पर लगा प्रतिबंध आज हटा गया है. गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है. आयुक्त ने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें : 1 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी, जानिए आपका जिला तो नहीं

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें