Uttarakhandhighlight

CM Dhami का बड़ा ऐलान, आपदा राहत के लिए देंगे एक महीने का वेतन

CM Dhami to give one month salary for Disaster relief: उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल इलाके(Uttarkashi Cloudburst News) में हाल ही में आई आपदा में राहत और बचाव कार्य जारी है। कई लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने एक महीने के वेतन को आपदा राहत कार्यों के लिए देने का ऐलान किया है।

आपदा राहत के लिए एक महीने का वेतन देंगे CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है। इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से भी अपील की कि वो अपनी क्षमता के अनुसार राहत और बजाव कार्यों में सहयोग करें।

उत्तरकाशी रेस्क्यू अपडेट Uttarkashi Cloudburst News

मुख्यमंत्री श्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं।

बता दें कि बीते दिन उत्तरकाशी रेस्क्यू में हर्षिल से 260 लोगों जिसमें 160 पुरूष, 97 महिलाएं, और तीन बच्चे को रेस्क्यू कर मातली ITBP कैम्प शिफ्ट किया जा चुका है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button