highlightUttarkashi
उत्तरकाशी ब्रेकिंग : कोविड कर्फ्यू के दौरान शराब पीना पड़ा पुलिसकर्मियों को भारी, एसपी ने किया निलंबित


उत्तरकाशी। पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को कोविड कर्फ्यू के दौरान शराब पीना शराब पीना महंगा पड़ गया। मंगलवार देर रात पुलिस लाइन ज्ञानसू परिसर में स्थित बैरक में शराब पीने के चलते उत्तरकाशी एसपी मणिकांत मिश्रा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों निलंबित कर क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी को उक्त संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं।