माघ पूर्णिमा पर उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की शुरुआत, गीता धामी ने विधि-विधान से किया पूजन

माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की सफलता के लिए विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।
पूजा के बाद गीता धामी ने किया वृक्षारोपण
पूजन के बाद गीता धामी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। इसके बाद सेवा संकल्प फाउंडेशन से जुड़े सभी साथियों के साथ बैठक कर महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में आयोजन को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और जनसरोकारों से जोड़ने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उत्तराखंड की संस्कृति और लोकजीवन को मिलेगा मंच
गीता धामी ने बताया कि उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में उत्तराखंड के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों की जनजातीय संस्कृतियों की भी भव्य प्रस्तुति देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें: उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, सीएम धामी ने लिया संज्ञान, कही ये बड़ी बात