Champawat NewsBig News

उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, सीएम धामी ने लिया संज्ञान, कही ये बड़ी बात

पिथौरागढ़ के बाद सीएम धामी ने लोहाघाट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया. इस दौरान सीएम धामी ने बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले का जिक्र किया.

लोहाघाट में प्रचार के लिए पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा और अन्य सभासद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें. सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड को देश का सबसे अच्छा और सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे.

सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है. प्रदेश में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. हमारी सरकार ने उन विषयों पर फैसले लिए हैं, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकारों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था.

सीएम धामी ने किया थूक जिहादियों का जिक्र

सीएम धामी ने थूक जिहादियों का जिक्र करते हुए कहा कि बागेश्वर उत्तरायणी मेले में कुछ लोगों ने थूक जिहाद जैसा घृणित कार्य किया. जिन पर हमारी सरकार ने कार्रवाई की है.आज दोनों अपराधी जेल में है. प्रदेश में यूसीसी कानून बनाया गया है. इसके साथ ही नकलरोधी कानून बनाया गया है. जिसके बाद युवाओं को बड़ी राहत मिली है.

सीएम धामी ने किया कांग्रेस पर वार

सीएम धामी ने कहा सरकार सीधे जनता तक पहुंच रही है. पूर्व में लोहाघाट क्षेत्र में जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया था वो काम तेजी गति से आगे चल रहे हैं. सीएम धामी ने कहा जितने काम वर्तमान में प्रदेश में हुए हैं उतने कांग्रेस शासनकाल में कभी नहीं हुए. सीएम धामी ने कहा हमें सनातन का उपहास उड़ाने वाली कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें