Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड का मौसम बदल रहा करवट, पहाड़ के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फ़बारी की सम्भावना

weather alert

 

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदलता हुआ देखने को मिल रहा है। अभी फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर इलाकों में तेज धूप खिल रही है। तो वही सुबह और शाम को सर्द हवा के चलने से ठिठुरन भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ साथ बर्फ़बारी और आकाशीय बिजली चमकने की सम्भावना है।

मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज यानी की 8 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। तो वही 9 और 10 फरवरी को राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फ़बारी के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। जिसके बाद ठण्ड बाद सकती है। कई जनपदों में मौसम गरजने के साथ साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वही शेष इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

फरवरी में ही चढ़ने लगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के शुरुवात से ही पारा बढ़ने लगा है। जहाँ सुबह होते ही मैदानी इलाकों में थोड़ा कोहरा छाया रहता है तो वही दिन होते ही तेज धूप खिल जाती है। मौसम विभाग ने फरवरी माह में केवल 3 दिन ही बारिश की संभावनाएं जताई है। जो की न्यूनतम से भी कम है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button