Big NewsPauri Garhwal

वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी उत्तराखंड की प्रतिभा, जानें दो बच्चों की मां का यहां तक पहुंचने का सफर

उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन इस साल नेपाल और साउथ कोरिया में होने वाली एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। पूरे देश में सिर्फ प्रतिभा का चयन इसके लिए हुआ है।

बॉडी बिल्डिंग में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी उत्तराखंड की प्रतिभा

इस साल नेपाल और साउथ कोरिया में होने वाली एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए पूरे देश में से उत्तराखंड की प्रतिभा का चयन हुआ है।

प्रतिभा थपलियाल इन दोनों प्रतियोगिताओं में इस साल भार का प्रतिनिधित्व करेंगी। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से रविवार को आयोजित ट्रायल में प्रतिभा को चुना गया।

pauri garhwal

काडमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का होगा आयोजन

नेपाल की राजधानी काडमांडू में छह से 12 सितंबर तक एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जिसमें भारत की तरफ से प्रतिभा थपलियाल खलेंगी।

जबकि साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में होने वाली वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व प्रतिभा ही करेंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक होना है।

उत्तराखंड की पहली बॉडी बिल्डर हैं प्रतिभा

रविवार को गोवा में दोनों प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से 23 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की प्रतिभा का चयन हुआ है। बता दें कि प्रतिभा थपलियाल उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर है।

pauri garhwal

उत्तराखंड के पौड़ी की रहने वाली हैं प्रतिभा

प्रतिभा पौड़ी जिले की यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी हैं। प्रतिभा ने इस से पहले भी कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिभा का कहना है कि वो एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना उनका सपना था। वो दोनों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं।

दो बच्चों की मां है प्रतिभा

देश में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली प्रतिभा दो बच्चों की मां है। उनका यहां तक का सफर आसान नहीं है। अपनी मेहनत और जज्बे के बूते ही वो यहां तक पहुंच पाई हैं। प्रतिभा की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश ऋषिकेश में हुई है। उन्होंने हिंदी में एमए किया है।

pauri garhwal

प्रतिभा पहले से ही पढ़ाई के दौरान खेलों में भी सक्रिय थी। इस से पहले वो उत्तराखंड वॉलीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी हैं। बतौर वॉलीबॉल टीम की कप्तान वो उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर कर चुकी हैं। पांच बार प्रतिभा नॉर्थ जोन से खेल चुकी हैं। इसके साथ ही वो चार बार क्रिकेट में भी ऑल इंडिया स्तर पर खेल चुकी हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button