Big NewsUttarakhand

दिल्ली में G 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में लगा उत्तराखंड का स्टॉल, ये चीजें आईं नजर

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित “G 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी” में उत्तराखंड के स्टॉल में यहां के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। जिसमें हस्त निर्मित वस्तुओं और उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।

G 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में लगा उत्तराखंड का स्टॉल

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित “G 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी” में उत्तराखंड के स्टॉल में यहां के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इस स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा ट्वीड ऊनी स्कार्फ से लेकर केदारनाथ की काष्ठ प्रतिकृति भी प्रदर्शित की गई है।

G-20 summit

प्रदर्शनी में उत्तराखंड की ये चीजें आई नजर

उत्तराखंड के नोडल अधिकारी डॉ एम एस सजवाण, उपनिदेशक उद्योग विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

G-20 summit

यहां अल्मोड़ा ट्वीड ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।

G-20 summit

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button