highlightUttarakhand

लखनऊ की मेयर बनी उत्तराखंड की बेटी, गांव में जश्व का माहौल

उत्तराखंड की बेटी लखनऊ की मेयर बन गई है। जिससे उत्तराखंड में भी खुशी का महौल है। गढ़वाल की सुषमा खर्कवाल यूपी की राजधानी लखनऊ की मेयर निर्वाचित हुई हैं। जिसके बाद से उनके मायके और ससुराल में खुशी की लहर है।

गढ़वाल की बेटी बनी लखनऊ की मेयर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मेयर गढ़वाल की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी है। सुषमा के लखनऊ के मेयर बनने से उनके मायके गढ़वाल में भी खुशी का माहौल है। इसके साथ ही कोडद्वार में भी सुषमा खर्कवाल के रिश्तेदारों में भी खुशी का माहौल है।

मूल रूप से यमकेश्वर की निवासी हैं सुषमा खर्कवाल

सुषमा खर्कवाल के मायके के लोग वर्तमान में कोटद्वार के हल्दूखाता भाबर में निवास कर रहे हैं। जबकि मूल रूप से उना परिवार यमकेश्वर के भट्टगांव का रहने वाला है। सालों पहले सुषमा का परिवार कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता आ गया था। तब सेे उनका परिवार यहीं रह रहा है। उनेक माता-पिता का निधान हो चुका है।

सुषमा खर्कवाल ने गढ़वाल का नाम किया रोशन

मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा खर्कवाल की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। लंबे समय से उनका परिवार लखनऊ में ही रह रहा है। सुषमा के मेयर बनने के बाद से यमकेश्वर के भट्टगांव, दुगड्डा के कलढुंगा स्थित ससुराल और कोटद्वार भाबर में खुशी की लहर है।

दुगड्डा केे पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, पूर्व पार्षद हरीश खर्कवाल, सतीश गौड़ समेत कई लोगों ने उनके मेयर बनने पर खुशी जताई है। इसके साथ ही उनके भाई ने कहा है कि सुषमा खर्कवाल ने गढ़वाल का नाम रोशन कर दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button