highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड: यहां किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी महिलाएं, निकाली रैली

Breaking uttarakhand news

दिनेशपुर: किसान आंदोलन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक ओर केंद्र सरकार किसानों की मांगो को ना मानते हुए अपनी जिद पर अड़ी हुई है। वहीं, दूसरी ओर किसान भी आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं, जिसके चलते आज किसानों द्वारा आयोजित दिल्ली परेड में प्रतिभाग करने के लिए क्षेत्र के हजारों किसान पहुंचे हुए हैं। इधर, किसानों के समर्थन में दिनेशपुर में महिलाओं ने एक जुलूस निकाला, जो दिनेशपुर गुरुद्वारे से शुरू होकर नगर से सुभाष चैक होते हुए वापस गुरुद्वारे में आकर समाप्त हुआ।

इस मौके पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि आज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हमारे बुजुर्गों बच्चे महिलाओं से लेकर सभी किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे है। वैसे ही हमने यहां पर किसानों के समर्थन में एक रैली निकाली है। ताकि मोदी सरकार को पता लगे कि इस काले कानून से कोई भी खुश नहीं है। इसलिए इस बिल को वापस ले लें।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और किसान ममता हालदार ने कहा कि किसानों द्वारा दिल्ली में आयोजित परेड में भाग लेने के लिए हमारे यहां के हजारों किसान दिल्ली पहुंचे हुए हैं। उनके घर की महिलाओं के साथ हम लोगों ने आज एक बहुत बड़ी रैली निकाली है। इन तीन कृषि कानूनों के विरोध में कहा कि मैं किसान कि बेटी हूं और पहले किसान हूं। हम सब किसान की जो खेती है, उसकी रक्षा करना हमारा फर्ज है।

Back to top button