
देहरादून : किसानों की मेहनत और सरकार के प्रयास से उत्तराखण्ड राज्य को एक बार फिर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरुस्कार से नवाजा जाएगा. जी हां उत्तराखंड राज्य को वर्ष 2017-18 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-II में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार दिये जाने के लिए चयनित किया गया है..इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में जैविक कृषि को बढावा देने के लिए पूरी गम्भीरता से काम कर रही है।आपको बता दें कि यह पुरस्कार आगामी 03 जनवरी 2020 को बंगलौर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्रदान किया जायेगा।
सीएम का ट्वीट
उत्तराखंड को केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा 2017-18 में खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। यह हर्ष की बात है कि पिछले साल भी राज्य को यह अवार्ड मिला था। इस अवसर पर राज्य के 2 किसानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।