Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, भारी बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के कई जिलों में आज यानी की शुक्रवार को एक बार फिर मौसम बदला रहेगा। आज भी कई जगहों पर तेज बारिश के (Uttarakhand Weather Today) आसार है। मौसम विज्ञान केंद की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादूर के साथ-साथ कई इलाकों में तेज बारिश के सकेंत है। जिसमें रुद्रप्रयान, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इन सभी जगहों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है।

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update

तो वहीं प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों को देखा जाए तो 11 मई तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। प्रदेशभर के ज्यादातर जिलों में मौसम बदला रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तो वहीं 12 मई से मौसम में सुधार देखा जा सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें