Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, Chardham yatra पर आने से पहले पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (weather alert) जारी किया है. साथ ही चारधाम यात्रियों को मौसम का अपडेट देख कर आने की सलाह दी है.

उत्तराखंड में आठ जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में बारिश की संभावना है. साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज़ हवाएं चलने का भी अलर्ट है.

12 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने चारधाम यात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा में आने का प्लान बनाने की सलाह दी है. मौसम विभाग की माने तो 12 मई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बगड़ा रहेगा. खराब मौसम के चलते पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है.

ये भी पढ़ें : Uttarkashi helicopter crash : मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, पायलट समेत छह की मौत, एक श्रद्धालु की हालत गंभीर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें