Big NewsUttarkashi News

Uttarkashi helicopter crash : मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, पायलट समेत छह की मौत, एक श्रद्धालु की हालत गंभीर

उत्तरकाशी के गंगनानी के पास गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश (Uttarkashi helicopter crash) हो गया. मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. जबकि एक श्रद्धालु जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश Uttarkashi helicopter crash

हादसा गुरुवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट का बताया जा रहा है. गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे. जिनमें 1 पायलट और 6 यात्री शामिल हैं.

Gangotri dham जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था. यह हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा था और हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. जबकि एक श्रद्धालु की हालत नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश : CM Dhami ने जताया हादसे पर दुख, जांच के दिए निर्देश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें