Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड सावधान!, अगले 4 दिनों तक बहुत भारी बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी होने वाले है। अगले 4 दिनों तक मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो 18, 19, 20 और 21 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले चार दिन बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 18 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 जुलाई तक बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की बात कही है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

तो वहीं रविवार, 19 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

20 July को इन जिलों में भारी बारिश

सोमवार, 20 जुलाई को राज्य के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. तो वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी लोगों को बारिश की मार झेलनी पड़ सकती है।

21 July को इन जिलों में भारी बारिश

मंगलवार, 21 जुलाई को राज्य के बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें