Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: 48 घंटे रहें सतर्क!, इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 17-18 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। तो वहीं इस दौरान तेज हवाओं और आकाशीय बिजली चमक सकती है।

Uttarakhand Weather Update: इन जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई तक देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 17-18 जुलाई को बारिश-आंधी की चेतावनी है।

नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तूफानी हवा की चेतावनी भी जारी की गई है। 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है।

देहरादून का कैसा रहेगा हाल?

देहरादून की बात करें तो धूप खिलने के साथ थोड़ी देर बाद मौसम बदल सकता है। कल यानी 17 जुलाई को देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें