Big NewsUttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather: प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बिगड़ा रहेगा। प्रदेशभर में आज भी तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Today

प्रदेश में मानसून(Uttarakhand Weather) आ ही गया है। जिसके बाद से ही पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश परेशानी का कारण बन रही है। बीते दिन भी तेज बारिश का दौर देखने को मिला।

आज यानी शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम का मिजाज देखने को मिलेगा। कई पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले के लिए तेजा बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

प्रदेश के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी Uttarakhand Aaj ka Mausam

तो वहीं नैनीताल के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहां के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है। कहा जा रहा है कि दो जुलाई तक तेज बारिश का दौर चलेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button