Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम: पहाड़ों में बेकाबू होगी ठंड, IMD ने जारी किया बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट

उत्तराखंड में पांच दिसंबर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फ़बारी देखने को मिलेगी। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा।

4 दिसंबर को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की माने तो चार दिसंबर को उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम पाला गिरेगा। वहीं पांच दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

5 दिसंबर को उत्तराखंड के इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक की माने तो 5 दिसंबर को चमोली, उत्तकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बारिश होने के बाद सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button