Big NewsUttarakhand Weather Update

कोहरा बढ़ाएगा परेशानी: मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट, ताजा अपडेट पढ़ें

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में एक बार फिर कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया छह जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 24 दिसंबर को राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से यातायात के दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की है।

28 दिसंबर से बारिश-बर्फ़बारी की संभावना

मौसम विभाग की माने तो कुमाऊं मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। साथ ही आने वाले दिनों में यानी 28 और 29 दिसंबर को पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button