Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में गिरेगा पारा: मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

उत्तराखंड में मौसम करवट लेने लगा है। पहाड़ी जिलों में पाला परेशान कर रहा है तो मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम को हल्की धुंध दुश्वारियां बढ़ाने लगी है। जिस वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा अब आमजनता की दुश्वारियां बढ़ाने लगा है। रूड़की में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिसका असर यातायात पर पढ़ रहा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम जो गई है। घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी होने लगी है।

उत्तराखंड में दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावना है. इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से उत्तराखंड के मौसम में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button