Uttarakhand Weather UpdateUttarakhand

पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदानी इलाकों में भी गिरेगा पारा, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड के पहाड़ों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 13 दिसम्बर को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, कुछ इलाकों में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। हालांकि, तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। पहाड़ों में मौसम बदलने का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

तापमान पर डालें नजर

बीते शुक्रवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं ऊधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मुक्तेश्वर में ठंडा बना रहा मौसम

पहाड़ी क्षेत्र मुक्तेश्वर में मौसम ठंडा बना रहा। अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button