Udham Singh Nagar

उत्तराखंड : ग्राम प्रधान संघ ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में की तालाबंदी

Breaking uttarakhand news

उधमसिंह नगर : जिले के गदरपुर में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आज ग्राम प्रधान संघ ने तालाबंदी की और धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज देवराड़ी ने कहा के हमारी मांगों पर राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही थी जिसका हम ने ज्ञापन भी पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे को सौंपा था लेकिन हमारी मांगों का निदान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि जो प्रतिमाह 2500 रुपये ग्राम पंचायतों के खाते से सीएससी को दिए जा रहे हैं जिसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अन्य मांगों पर भी विचार नहीं किया जा रहा है जिसके लिए उन्हें मजबूरन आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय में 1 जुलाई को तालाबंदी करनी पड़ी है और हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यह धरना प्रदर्शन हमारा 10 जुलाई तक चलेगा।

Back to top button