Dehradunhighlight

उत्तराखंड VIDEO : प्रीतम से गले मिलकर दी पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत ने बधाई, लगे गजब के नारे

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : जनता ने भाजपा के सीएम चेहरे समेत कांग्रेस के सीएम चेहरे और आप के सीएम चेहरे उम्मीदवार को नकार दिया। तीनों ने हार हासिल की। सीएम धामी खटीम से हार गए तो वहीं हरीश रावत 11 हजार से अधिक वोटों से हारे। इसी के साथ कर्नल कोठियाल की बुरी हार हुई। डोईवाला से भाजपा ने त्रिवेंद्र रावत को टिकट नहीं दिया लेकिन जिस उम्मीदवार को डोईवाला से उतारा उसने जीत हासिल की। बता दें कि डोईवाला से जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी बृज मोहन गैरोला त्रिवेंद्र के करीबी माने जाते हैं। वहीं बृजमोहन ने कांग्रेस के गौरव गिन्नी को हराया।

वहीं डोईवाला में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद त्रिवेंद्र सिंह और उनके कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आए। सभी ने गुलाल लगाकर और मुंह मीठा कर खुशिया बांटी। चकराता से प्रीतम सिंह ने बंपर वोटों से जीत हासिल की। प्रीतम सिंह और त्रिवेंद्र रावत आमने सामने आए तो त्रिवेंद्र रावत ने प्रीतम सिंह को गले मिलकर बधाई दी। साथ ही इस दौरान गजब के नारे कार्यकर्ताओं ने लगाए।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हमारा सीएम कैसा हो त्रिवेंद्र रावत जैसा हो नारे लगाए। इस दौरान प्रीतम सिंह औऱ त्रिवेंद्र रावत हंसते हुए नजर आए।

Back to top button