Big NewsDehradun

उत्तराखंड: रानीपोखरी में निर्माणाधीन वैकल्कि मार्ग बहा, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

cm pushkar singh dhami

देहरादून: पिछले दिनों ऋषिकेश-देहरादून के बीच रानीपोखरी पुल का कुछ हिस्सा नदी के तेज बहाव के कारण बह गया था। उसके बाद से ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने दावा किया था कि अलगे कुछ दिनों में इस मार्ग यातायात शुरू हो जाएगा, लेकिन देर रात निर्माणाधीन पुल फिर बह गया।

ऋषिकेश में देर रात तेज बारिश के बाद सुबह करीब चार बजे रानीपोखरी में बनाया जा रहा वैकल्पिक मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया। यह रास्ता हाल ही में जाखन नदी पर बने मोटर पुल के ढह जाने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट की ओर बनाया गया था।

चमोली जिले में बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे कई जगह अवरुद्ध हो गया। हाईवे पागल नाला, चमधार, सिरोहबगड़, नरकोटा और शिवानंदी में मलबा आने से बंद है। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में घने बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री हाईवे के पैदल मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी हो रही है। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे भी सुबह हिंडोलाखाल के पास आधा घंटा बंद रहा। इसके साथ ही प्रदेश में करीब 126 सड़कें बंद हैं।

 

Back to top button