देहरादून : निकाय चुनाव के मैदान में जहां प्रत्याशियों ने दमखम भरा तो वहीं वोटरों ने भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. बूढ़े-बुजुर्ग, दिव्याग से लेकर महिलाओं औऱ युवतियां भी मतदान के लिए घर से बाहर निकली और अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट किया.
वहीं अगर बात की जाए वोट प्रतिशत की तो 10 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ था…और 12 बजे तक 27.92 फीसदी मतदान हुआ…साथ ही ताजा अपडेट है कि 2 बजे तक कुल 43.75 फीसदी मतदान हुआ. आइये देखिए आंकड़ें..
जिला | 2 बजे तक मतदान प्रतिशत |
देहरादून | 40.85 |
हरिद्वार | 49.11 |
उधमसिंह नगर | 50.69 |
उत्तरकाशी | 41.18 |
अल्मोड़ा | 43.51 |
चमोली | 40.99 |
पौड़ी गढवाल | 38.08 |
चम्पावत | 47.08 |
पिथौरागढ़ | 40.37 |
टिहरी गढ़वाल | 50.14 |
नैनीताल | 43.11 |
रुद्रप्रयाग | 47.57 |
बागेश्वर | 46.38 |