Dehradunhighlight

उत्तराखंड: आज से शुरू हुआ कांग्रेस का ये अभियान, 5 लाख लागों को जोड़ने का लक्ष्य

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अद्यक्ष प्रीतम सिंह उत्तराखंड में कांग्रेस के ज्वाईन कांग्रेस सोशल मीडिया कैंपेन का शुभारंभ किया। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देश पर कांग्रेस ने यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत पांच लाख आनलाइन वारियर्स को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस के यह अभियान एक माह तक चलेगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इस कैंपेन के जरिए लोग 1800-1200-000-44 नंबर के माद्यम से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में सोशल मीडिया को दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेा देश में सोशल मीडिया को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर सोशल मीडिया के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता की हनक के दम पर सोशल मीडिया का प्रयोग केवल अपने लिए कर रही है।

Back to top button