रुड़की: झबरेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले महीने दादा ससुर और ननद की हत्या करने के मामले में अन्नू नाम की एक विवाहिता और उससे अवैध सम्बन्ध रखने वाले हत्या में शामिल रोहित नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त नशे की गोलियां और तकिया भी बरामद कर लिया है।
दो नवम्बर को झबरेड़ा के मानकपुर आदमपुर गांव में एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद अन्नू की ननंद घर आई हुई थी, जिसके चलते अन्नू अपने प्रेमी रोहित से नहीं मिल पा रही थी। बाद में दोनों ने ननंद की भी तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। अन्नू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की भी हत्या करने की फिराक में थी।
शक होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद 24 घंटे में ही दोनों हत्याओं का खुलासा कर दिया और रोहित और अन्नू को गिरफ्तार भी कर लिया। दोनों ने दोनों की हत्या का गुनाह कबूल किया है। पुलिस अब इन्हे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। घटना का खुलासा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने किया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया अन्नू और रोहित उर्फ रामू के बीच प्रेमप्रसंग हो गया था।
दोनों ने रास्ते का रोड़ा बन रहे दादा ससुर व ननन्द की हत्या की और मामले को छुपाना चाहा, लेकिन शक होने पर आरोपी अन्नू के पति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जिस पर टीम का गठन किया गया और तत्यात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपी अन्नू और उसके प्रेमी रोहित उर्फ रामू को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात ने बताया रोहित के खिलाफ अलग अलग थानों में करीब आधादर्जन मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया घटना के सफल अनावरण पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार के इनाम की घोषणा भी की गई है।