Big NewsUdham Singh Nagar

उत्तराखंड : SSP का एक्शन जारी, दरोगा और 3 कांस्टेबल सस्पेंड, ये है कारण

Breaking uttarakhand news

ऊधमसिंह नगर: जिले के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर लगातार एक्शन में हैं। पुलिस की छवि को सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता है। यही कारण है कि वो लगातार जनता की शिकायतों को गंभीरता से ले रहे हैं और उनकी जांच भी अपने स्तर से करा रहे हैं। जांच में पुष्टि होने पर पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। उनकी ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से दागदार पुलिसकर्मियों में खौफ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने अवैध वसूली, वाहन चालकों को परेशान करने, जनता में पुलिस की छवि खराब करने और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के साथ ही अनुशासनहीनता करने के आरोपों से घिरे दरऊ चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश चंद्र बेलवाल को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं, उनके साथ ही कांस्टेबल मनोज, रविन्द्र, और कांस्टबल गोरखनाथ को भी निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि खराब करने और ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Back to top button