Dehradunhighlight

उत्तराखंड: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी, यहां चल रही तेज हवाएं

badrinath dham

देहरादून: राज्य में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया था। इस बीच राज्य के अधिकांश पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई। जबकि केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढग गए। आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई है।

राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। देहरादून में मौसम साफ है, लेकिन तेज हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के कई इलाकों में आज भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों मेंतेज झोंकेदार हवा चल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में आज बादल छाये रह सकते हैं।

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। कई पर्वतीय इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

Back to top button