Dehradunhighlight

उत्तराखंड: किराये के कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राजाधानी देहरादून में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रैकेट नर्मदा एन्क्लेव जीएमएस रोड पर चल रहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इसकी बुकिंग सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन की जाती थी।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि वसंत विहार इलाके में एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और वसंत विहार पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। यहां व्यक्ति व उसकी पत्नी बाहर के कमरे में और अंदर के कमरे में एक महिला व एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि नर्मदा एन्क्लेव जीएमएस रोड पर छापेमारी की। पति-पत्नी ने छह माह पहले यह मकान किराये पर लिया था। उसकी पत्नी के दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर कुछ महिलाओं से संपर्क हैं, जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं।

उनसे फोन पर संपर्क कर वह इस किराये के कमरे में बुलाती है। दिल्ली गाजियाबाद से आने वाली लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का आधा हिस्सा ही उनको दिया जाता था। ग्राहक को महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया। मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

Back to top button